व्यष्टि अर्थशास्त्र की परिभाषाएं

व्यष्टि अर्थशास्त्र की परिभाषाएं
व्यष्टि अर्थशास्त्र में व्यक्तिगत आर्थिक इकाई के अर्थिक व्यवहारो का अध्ययन किया जाता है | अंग्रेजी का माइक्रो शब्द ग्रीक भाषा से बना है , जिसका अर्थ है छोटा या लघु |

प्रो.के. ई. बौल्डिंग के अनुसार ,"व्यष्टि अर्थशास्त्र विशेष फर्मो ,विशेष परिवारों ,व्यक्तिगत कीमतों आय मजदूरी तथा व्यक्तिगत उधोगो व विशिष्ट वस्तुओ का अध्ययन है|"
प्रो. चेम्बरलेन के अनुसार ,"व्यष्टि अर्थशास्त्र पूर्णरूप से व्यक्तिगत विश्लेषण पर आधारित है|"
प्रो.जे.एम जोशी के अनुसार,"व्यष्टिभाव आर्थिक विश्लेषण का सम्बन्ध वैयक्तिक निर्णयन इकाईयों से है|"
एडविन मेन्सफील्ड के अनुसार ," व्यष्टि भाव अर्थशास्त्र वैयक्तिक इकाईयों जेसे उपभोक्ता ,फर्म ,साधन स्वमियो के आर्थिक क्रियाओ से सम्बन्ध है|"
हेंडरसन एवं क्वांट के अनुसार ,"व्यष्टि अर्थशास्त्र में व्यक्तिओ एवं व्यक्तिओ के ठीक से परिभाषित समूहों की आर्थिक क्रियाओ का अध्ययन किया जाता है|"

टिप्पणियाँ