समष्टि अर्थशास्त्र की परिभाषा
प्रो. बौल्डिंग के अनुसार,"समष्टि अर्थशास्त्र वैयक्तिक इकाईयों का नही बल्कि उनके समूह का अध्ययन है| इसमें व्यक्तिगत आय के स्थान पर राष्ट्रिय आय,व्यक्तिगत कीमतों से स्थान पर सामान्य कीमत स्तर तथा व्यक्तिगत उत्पादन के स्थान पर राष्ट्रीय उत्पादन का अध्ययन किया जाता है|
प्रो.जी.एकले के अनुसार,"समष्टि अर्थशास्त्र आर्थिक मुद्दों पर व्यापक रूप से विचार करता है इसका संबध आर्थिक जीवन के सम्पूर्ण पहलुओ से है |यह आर्थिक अनुभव के"हाथी"के व्यक्तिगत अंगो के कार्य संचालन,आकार व पहचान की अपेक्षा उसके कुल आकार शक्ल व संचालन का अध्ययन करता है | दुसरे शब्दों में यह एक जंगल की प्रकृति का अध्ययन है न की व्यक्तिगत पेड़ो का जिनसे जंगल का निर्माण हुआ है|"
समष्टि अर्थशास्त्र का क्षेत्र Scope of Macro Economic
- आय एवं रोजगार का सिद्दांत (Theory of Income &Employment) इसके अंतर्गत अर्थव्यवस्था में आय एवं रोजगार के स्टार का निर्धारण तथा इससे सम्बंधित समस्याओ व उनके निर्धारक तत्वों का विश्लेषण किया जाता है इसमें राष्ट्रीय उत्पादन , रोजगार आदि सिद्दांत सम्मिलित किये जाते है| आय तथा रोजगार निर्धारक तत्वों से सम्बंधित घटकों जेसे उपभोग ,विनियोग मांग आदि का भी अध्ययन किया जाता है |
- समष्टि मूल्य स्तर का सिद्दांत ( General Theory of Price) समष्टि अर्थशास्त्र में सामान्य मूल्य स्तर के निर्धारण का अध्ययन किया जाता है इसके अंतर्गत मुद्रा स्फीति ,मुद्रा संकुचन ,मुद्रा सस्फीति आदि का अध्ययन किया जाता है|
- आर्थिक विकास तथा नियोजन का सिद्दांतTheory of Economic Development) आर्थिक विकास तथा नियोजन का सिद्दांत समष्टि अर्थशास्त्र का महत्वपूर्ण है यह विकसित तथा विकासशील दोनों देशो में लागु होता है इनके अंतर्गत विकास तथा नियोजन की विधियों व तकनीकी का अध्ययन किया जाता है|
- व्यापार चक्रों का सिद्दांत(Theory of International) अर्थव्यवस्था में आने वाले उतार चढावो का विश्लेषण ,उनके दुष्प्रभावो पर नियंत्रण तथा इन्हें रोकने के उपायों का अध्ययन समष्टि अर्थशास्त्र में किया जाता है व्यापार चक्रों को नियंत्रित करने के लिए देश की मोद्रिक निति राजकोषीय निति,व्यापार निति आदि में समायोजन करना पड़ता है |
- अंर्तराष्ट्रीय व्यापार तथा विनिमय सिद्दांत (Theory of Trade Cycles ) समष्टि अर्थशास्त्र के इस क्षेत्र में मोद्रिक व्यवस्थाएं ,साख व्यवस्था ,बैंकिंग के सिद्दांत ,केन्द्रीय बैंकिंग , अंतराष्ट्रीय वित्त आदि का व्यापक रूप में अध्ययन किया जाता है अंतराष्ट्रीय व्यापार के सिद्दांत व्यापार की शर्ते विदेशी विनिमय दरो का निर्धारण विदेशी विनिमय दरो में उच्चावचन का विश्लेषण आदि का अध्ययन समष्टि आर्थिक विश्लेषण में किया जाता है |
- विवरण का सिद्दांत(Theory of Distribution) समष्टि अर्थशास्त्र से इस क्षेत्र के अंतर्गत उत्पति के विभिन्न साधनों का राष्ट्रीय आय में हिस्सा निर्धारण करने के सिद्दांतो का विश्लेषण किया जाता है |
- मुद्रा तथा बैंकिंग सिंद्दान्त ( Theory of Money and Banking) समष्टि अर्थशास्त्र के इस क्षेत्र में मोद्रिक व्यवस्थायें साख व्यवस्था बैंकिंग के सिद्दांत केन्द्रीय बैंकिंग अंतराष्ट्रीय वित्त आदि का व्यापक रूप में अध्ययन किया जाता है |
- राजस्व का सिद्दांत समष्टि(Theory of Public Finance) अर्थशास्त्र के इस क्षेत्रके अंतर्गत उत्पति के विभिन्न साधनों का राष्ट्रिय आय में हिस्सा निर्धारित करने के सिद्दांतो का विश्लेषण किया जाता है|
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें