समष्टि अर्थशास्त्र का महत्व

समष्टि अर्थशास्त्र का महत्व 
जटिल अर्थव्यस्था के संचालन को समझाने में सहायक    अर्थशास्त्र के सम्पूर्ण संगठन व संचालन को समझने के लिए समष्टि अर्थशास्त्र सहायक होता है किसी भी व्यावसायिक फर्म का प्रबन्धक समष्टि अर्थशास्त्र की सहायता से अर्थव्यवस्थ की कार्यप्रणाली समझ कर अपनी फर्म के संचालन की नीतियों का निर्धारण कर सकती है |
आर्थिक  नीतियों का निर्धारण में सहायक सरकार द्वारा अर्थव्यवस्था के संचालन के लिए विभिन्न प्रकार की नीतियों का निर्धारण किया जाता है ये नीतिया इस प्रकार से निर्धारित की जाती है इससे राष्ट्रीय आय में वृद्धि होना ,रोजगार में वृद्धि होना , बचत तथा विनियोगो में वृद्धि होना इन नीतियों से सम्बंधित आंकड़ो का विश्लेष्ण समष्टि अर्थशास्त्र द्वारा किया जाता है  तथा उपयुक्त नीतियों का निर्धारण किया जाता है |बोल्डिंग के अनुसार ,"आर्थिक निति के दृष्टि कोण से समष्टि अर्थशास्त्र बहुत महत्वपूर्ण है क्योकि सरकार की आर्थिक नीतियों का सम्बन्ध व्यक्ति से न होकर व्यक्तियों के समूहों से होता है|"
आर्थिक नियोजन में उपयोगी आज के युग में विकसित व विकासशील दोनों ही प्रकार से देश आर्थिक विकास की प्रक्रिया को तीव्र करने के लिए आर्थिक नियोजन की सहायता ले रहे है   आर्थिक नियोजन की सफलता के लिए निश्चित उद्देश्यों का निर्धारण , संसाधनों का उचित आवंटन , अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों में सामजस्य स्थपित करना आवश्यक है |
मोद्रिक समस्याओ के विश्लेषण में सहायक   समष्टि अर्थशास्त्र से मोद्रिक समस्याओ का विश्लेषण कर उनके समाधान का रास्ता ढूंढा जाता है|मुद्रा में होने वाले परिवर्तन अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव डालते है इन प्रभावों से बचने के लिए उचित मोद्रिक निति व राजकोषीय निति का सहारा लिया जाता है

व्यापार चक्रों के विश्लेषण में सहायक समष्टि आर्थिक विश्लेषण  के द्वारा किसी भी अर्थव्यवस्था में होने वाले व्यापार चक्रों का विश्लेषण किया जाता है| इन व्यापार चक्रों के कारणों का विश्लेषण करके इन्हे रोकने के उपाय किया जाता है | ये उपाय समष्टि विश्लेषण के माध्यम से अपनाये जाते है |

सामान्य बेरोजगार का विश्लेषण   किसी भी अर्थव्यवस्था में रोजगार का स्टार प्रभाव पूर्ण मांग पर निर्भर करता है | प्रभाव पूर्ण मांग में कमी  होने पर बेरोजगार उन्पन्न होती है बेरोजगारी दूर करने के लिए कुल उपभोग तथा कुल विनियोग दोनों में ही वृद्धि कारण आवश्यक  है समष्टि आर्थिक विश्लेषण इन सभी प्रक्रियाओ में सहायक होती है |
व्यष्टि आर्थिक विश्लेषण के समष्टि  अर्थशास्त्र आवश्यक है   अर्थशास्त्र के विभिन्न नियमो का प्रतिफल व्यष्टि विश्लेषण किया जाता है परन्तु इसके लिए समष्टि विश्लेषण की सहायता लिया जाता है इन नियमो के निर्माण के लिए समूहों के व्यवहार का अध्ययन किया जाता है |
अंतराष्ट्रीय व्यापार की समस्याओ में उपयोगी  विदेशी  व्यापार में संलग्न व्यावसायिक फर्मो को अनेक समस्याओ के संमाधान में समष्टि आर्थिक विश्लेषण बहुत उपयोगी होता है |
समष्टि मॉडल का निर्माण   समष्टि आर्थिक विश्लेष्ण की सहायता से समष्टि मॉडलों का निर्माण किया जाता है |



समष्टि अर्थशास्त्र की परिभाषा व समष्टि अर्थशास्त्र का क्षेत्र

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें