मांग के  नियम की मान्यताएँ 
अर्थशास्त्र के अधिकांश नियम "अन्य बातों के समान रहने पर " ही लागु होते है|मांग का नियम भी अन्य नियमो की भांति लगभग वही मान्यताये लिए हुए है 
  1. वस्तु विशेष की किस्म समान हो |
  2. उपभोक्ता की आय यथावत रहे |
  3. अन्य वस्तुओ के मूल्य यथावत् रहे |
  4. भविष्य में वस्तु के मूल्य परिवर्तन की आकांक्षा न हो |
  5. उपभोक्ता की रुचियाँ एवं आदते अपरिवर्तित रहे|
  6. नई स्थानापन्न वस्तु की खोज न हो|
  7. उपभोक्ता पर दिखावटी प्रभाव नही पड़े |
  8. प्रतिष्ठा सूचक वस्तुएँ न हो|

   उपरोक्त सभी मान्यताए लागु करने पर ही मांग का नियम क्रियाशील होगा|

टिप्पणियाँ